Monday, January 29, 2018

दिल का हाल बताते कब तक

दिल का हाल बताते कब तक
उनके नाज़ उठाते कब तक
उनको गुरुर बहुत है खुद पर
उनके ख्वाब सजाते कब तक
जिन्हें प्यार की कद्र ही नही
उनको प्यार जताते कब तक
उनके सर पे नशा दौलत का
चन्दन प्रेम का लगाते कब तक
उनकी आंखें टिकी महलो पर
मन की बस्ती दिखाते कब तक
मेरे संग चलने में शर्म थी उनको
हमही अपना हाथ बढ़ाते कब तक
रौशनी की जरूरत ही नही उनको
"दीपक" खुद को जलाते कब तक

Friday, January 26, 2018

तुमको भूलूँ तो कुछ याद नही आता

तुमको भूलूँ तो कुछ याद नही आता
मेरे मन को क्यो कोई और नही भाता
             मन कि आंखों से भी उसको पढ़ नही पाया
             जिसे चाह न थी अपनो की उसे अपना बनाया
             उसके हर खेल को हम प्यार समझ बैठे
             वो तो दुश्मन भी न था हम यार समझ बैठे
             उससे कह दो तेरा फरेब अब सहा नही जाता
मेरे मन को क्यो कोई और नही भाता
तुमको भूलूँ तो कुछ याद नही आता
            तुमको पाला था मन में अरमानो की तरह
            और तुमको चाहा था हमने दीवानों की तरह
            तेरी चाहत कुछ और है अगर पता होता
            मन मेरा फिर न तेरे शब्ज ख्यालो में खोता
            तड़प ना होती तेरी, आंख से आंसू नही आता
मेरे मन को क्यो कोई और नही भाता
तुमको भूलूँ तो कुछ याद नही आता
             मन के पिंजरे में जिसको घुटन होती थी
             मीठे बोलो से भी जिसको चुभन होती थी
             उस पंछी को आज छोड़ दिया मैंने
             प्यार का हर नाता उससे तोड़ दिया मैने
             उड़ जाए अब कहीं वो, जहां उसका जी चाहता
मेरे मन को क्यो कोई और नही भाता
तुमको भूलूँ तो कुछ याद नही आता      
            

Monday, January 22, 2018

एक बार मुझे तुम बुलाना प्रिये

बात कोई दिल पे लग जाये
तुमको जब कभी नींद न आये
बिस्तर लगे कांटो की चादर
तकिया भी गीला हो जाये
             तब मुझको आवाज लगाना प्रिये
              एक बार मुझे तुम बुलाना प्रिये
जीवन के सफर में थक कर
बैठो जब तुम किसी पथ पर
दामन आशाओ का छूटे
निराशा बैठे कोई हठ कर
            तब मुझको आवाज लगाना प्रिये
            एक बार मुझे तुम बुलाना प्रिये
दूर तक न रोशनी दिखाई दे
शोर में न कुछ सुनाई दे
टूटे हर सपने की कड़ी
दिखाई न अपनी ही परछाई दे
            तब मुझको आवाज लगाना प्रिये
            एक बार मुझे तुम बुलाना प्रिये
आईना जब डराने लगे
अपने ही जब सताने लगे
काले केश स्वेत हो जाये
ताने कानो में घुल जाने लगे
           तब मुझको आवाज लगाना प्रिये
           एक बार मुझे तुम बुलाना प्रिये
उदासियों का अंधेरा हो
जब कुंठाओ ने घेरा हो
प्राण छोड़ने को जी चाहे
लगे बस अब ना सवेरा हो
            तब मुझको आवाज लगाना प्रिये
            एक बार मुझे तुम बुलाना प्रिये

Thursday, January 18, 2018

बेचैनीया ये फिर किसलिए किसके लिए है परेशान हम

           न तुमने कभी कोशिश की
           न हमने कभी बढाया कदम
           फिर क्यों दूरिया हम दोनो की
           होने लगी इतनी कम
            न तुम सोचते हो हमारे लिए
            न हम सोचते है तुम्हारे लिए
बेचैनीया ये फिर किसलिए किसके लिए है परेशान हम
      दिल मे तुम्हारे न कुछ राज है
      कोई बात न मेरे दिल में रही
      नजरे कभी न मिलायी है तुमने
      न मेरी नजर कभी तुम तक गयी
      तुम खोये रहे अपनी दुनिया मे
      और अपनी मेरी दुनिया रही
       न हीरो कभी तुमको मुझमे दिखा
       न तुम में दिखा मुझको मेरा सनम
बेचैनीया ये फिर किसलिए किसके लिए है परेशान हम
     यूँ तो बहुत सी बातें की तुमने
     मगर कोई  बात ना  कभी ऐसी कही
     जिसे देखकर मन हो जाता दीवाना
     कभी तेरी ऐसी ना अदाएं रही
     लुभाने की तुमको ना कभी सोची मैने
     कभी तेरी चुन्नी ना सर से गयी
     मैं भी हमेशा ही गुमसुम रहा
     तुझको भी मुझसे लगती थी शरम
बेचैनीया ये फिर किसलिए किसके लिए है परेशान हम