Monday, November 7, 2011

अनाड़ी

बहुत दिनों से ब्लाग से दूर हूँ , कारण मैं क्या बताऊ शायद ये कविता कुछ बता दे 


दो बैलो की गाड़ी 
दोनों ही अनाड़ी


एक खीचे पूरब की ओर 
दूजा पच्छिम को लगाये जोर 
समझ दोनों की अलग 
फिर भी बंधी दोनों की डोर 


एक बिना हरे के भूखा 
एक को सब्र देता है भूसा
एक नांद  से दोनों बंधे है 
खाने को मिले जो रूखा सूखा 


साथ है रहना, दोनो ही जाने 
फिर भी दूजे की बात न माने 
बिना बात तकरार करे वो 
पागल भये, वो हुए दीवाने 


प्रेम दोनों तरफ पलता है 
तभी तो पहिया सही चलता है 
कदम लडखडाते है जब एक के 
तो दूजा एकदम संभालता है 


यूं ही चलते चलते 
हो जायेंगे खिलाडी 
दो बैलो की गाड़ी 
दोनों ही अनाड़ी

22 comments:

  1. भई! हमारा तुजुर्बा तो यही कहता है .....
    चारो तरफ ही ये हालात है
    ये तो घर-घर की बात है ....?
    शुभकामनाएँ|

    ReplyDelete
  2. अंतिम पैराग्राफ़ के लिये आमीन।
    दोनों बैलों में से जो समझदार है, उसे ही ज्यादा जिम्मेदारी उठानी है मेरे भाई। समझदारी के साथ जिम्मेदारी फ़्री में आती है - ऊपरवाले का पैकेज ऐसा ही है।

    ReplyDelete
  3. दीपक भाई, आज गज़ब ढा दिया। लाजवाब रचना है। टिप्पणियों पर भी गौर फ़रमाया जाये!

    ReplyDelete
  4. bahut hi khub likha hai bhai...
    chalo ab aa gaye ho na bahut hai .....
    jai hind jai bharat

    ReplyDelete
  5. ऐसे हालात में कई बार ब्लॉग से दूर रहने से अधिक लाभ होता है. पहली टिप्पणी गौर करने लायक है. शुभकामनाएँ.

    ReplyDelete
  6. दोनों बैल अगर एक दिशा में नहीं चलेंगे तो गाडी थम जाएगी और बैल जोर लगाते लगाते थक जायेंगे...

    नीरज

    ReplyDelete
  7. यूं ही चलते चलते
    हो जायेंगे खिलाडी
    दो बैलो की गाड़ी
    दोनों ही अनाड़ी

    jai baba banaras....

    ReplyDelete
  8. गृहस्थ आश्रम को परनाम.

    ReplyDelete
  9. दीपक जी,बिना दोनों पहियों के बगैर जीवन की गाड़ी नही चलती
    घर२ की यही कहानी है |बहुत सुंदर पोस्ट,बधाई....
    मेरे नई पोस्ट पर आप का स्वागत है .....

    ReplyDelete
  10. हर घर की यही कहानी मगर यह है आपकी सच बयानी ..

    ReplyDelete
  11. bahut khoob kaha hai apne kavita kay madhyam say...par aise chalte chalte hi zindagi nikal jati hai...isi may khushi hai aur gam bhi.....

    ReplyDelete
  12. यही तो जीवन का रहस्य है. सुंदर कविता

    ReplyDelete
  13. बस गाड़ी चलती रहे । शुभकामनाएँ ...

    ReplyDelete
  14. राम राम दीपक जी
    महिमा जोडी की ना थोड़ी
    राम-सिया की देखो जोडी
    कोई मर्यादा ना तोडी
    विलग हुए जब एक भूल से
    लव-कुश की जोडी ने जोडी
    जोडी की महिमा नहिं थोड़ी

    ReplyDelete
  15. प्रेम दोनों तरफ पलता है
    तभी तो पहिया सही चलता है
    कदम लडखडाते है जब एक के
    तो दूजा एकदम संभालता है
    बहुत ही बढि़या लिखा है ...आभार ।

    ReplyDelete
  16. भोली-भली चतुराईभरी प्रस्तुति।

    ReplyDelete
  17. सामंजस्य जरुरी है. बधाई बढ़िया प्रस्तुति के लिये.

    ReplyDelete
  18. mujhe to sirf kuch lines hi yaad aa rahi hai...
    *ye jeevan hai, is jeevan ka, yahi hai yahi hai yahi hai ran roop...

    aur jin do haantho se tali bajti hai, wahi ek doosre ko thante hai, aur wahi chupchap ahsaason ko baantte hain...

    ReplyDelete
  19. क्या बात है, बहुत सुंदर
    आपके ब्लाग पर पहली बार हूं, पर सच में बहुत अच्छा लगा।

    ReplyDelete
  20. खूबसूरत कविता एक बार फिर...

    ReplyDelete
  21. आजकल कुछ निजी व्यस्तताओं के कारन ब्लॉग जगत में पर्याप्त समय नहीं दे पा रहा हूँ जिसका मुझे खेद है,

    ReplyDelete
  22. Apki kavita Bahut Pasand aayi! Is sarthak kavita ke liye apko badhaai!

    ReplyDelete