Thursday, March 11, 2010

Ek baar jo Tum aa Jate

एक बार जो तुम आ जाते,
            मेरे अधरों पे बनकर गीत,
           श्वास वीणा का बन संगीत,
          मन से तुमको हम गुनगुनाते,

एक बार जो तुम आ जाते,
            सिर चढाते चरणों कई धूल,
           स्वंय बन कर हम फूल,
           पथ मे तुम्हारे बिछ जाते,

एक बार जो तुम आ जाते,
          चंदा बन दुनिया मे मेरी,
          ना होती ये रात अन्धेरी,
         आँसू मेरे तारे बन जाते,

एक बार जो तुम आ जाते,
         कितना स्नेह कितना प्यार,
         मिलता मुझे नया संसार,
        सर्वस्व तुम पे हम वार जाते,

एक बार जो तुम आ जाते,
       लाली इन कपोलों पर आती,
      मुस्कान अन्नत अधरों पे छाती,
      ह्रदय सुमन ना यूँ मुर्झाते,

एक बार जो तुम आ जाते,
      सावन के झूलों पर मेरे संग,
      उपवन मे बन पुष्पों का रंग,
      बसन्त मे मेरा घर महकाते,

एक बार जो तुम आ जाते,
       मरुथल मन मे बन प्रेम सागर,
      सिचते प्रेम तरू भर क्ष्रद्धा गागर,
      मेरे जीवन की प्यास बुझाते,

एक बार जो तुम आ जाते,
       बाँध लेते बाँहो के बंधन,
      कर लेते मेरा आलिंगन,
      और पलके बंद कर शर्माते,

एक बार जो तुम आ जाते,

No comments:

Post a Comment