Tuesday, July 24, 2018

तुम ही बताओ मुझको प्यार क्या है

तुम ही बताओ मुझको प्यार क्या है
         यूँ ही रात भर जागने क्या मतलब
         तकिये भिगोने का आधार क्या है
तुम ही बताओ मुझको प्यार क्या है
        एक तेरे ही बिना जी ना लगे
        साथ हो सारा संसार क्या है
तुम ही बताओ मुझको प्यार क्या है
        अंखिया तो तेरे दर्शन की प्यासी
        सामने मोहक चेहरों का अंबार क्या है
तुम ही बताओ मुझको प्यार क्या है
      तेरे प्रेंम में भीगना चाहे ये मन
      फिर सावन की ठंडी फुहार क्या है
तुम ही बताओ मुझको प्यार क्या है
      जिससे बंधे हुए है आज तक
      उस रिश्ते का प्रकार क्या है
तुम ही बताओ मुझको प्यार क्या है
      माना अब नही बात पहले सी
      मन मे फिर भी ये गुबार क्या है
तुम ही बताओ मुझको प्यार क्या है
    डर तुमको अब लोक लाज का
     मेरा कहो अब अधिकार क्या है
तुम ही बताओ मुझको प्यार क्या है
    
     
      
   

No comments:

Post a Comment